{"_id":"69259b57c92e9f001b0bb580","slug":"video-saharanpur-a-man-stabbed-a-street-vendor-and-injured-him-after-he-asked-for-money-2025-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharnpur: रुपये मांगने पर एक व्यक्ति ने रेहडी वाले को चाकू घोंपकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharnpur: रुपये मांगने पर एक व्यक्ति ने रेहडी वाले को चाकू घोंपकर किया घायल
सहारनपुर जनपद के नागल कस्बे के बस स्टैंड पर छोले भटूरे बेच रहे बढेडी कोली निवासी रणजीत कश्यप को एक व्यक्ति ने पैसे मांगने पर चाकू घोप कर घायल कर दिया जिसे पुलिस ने सीएचसी भिजवाया जहां से चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना करीब दोपहर 2 बजे की है की रणजीत कश्यप कस्बे के बस स्टैंड पर छोले भटूरे की रेहडी लगाता है कि उसी के गांव का एक व्यक्ति आया और छोले भटूरे मांगने लगा जिस पर रणजीत ने उसे रुपये देने को कहा लेकिन उसने उसे गाली गलौज करनी शुरू कर दी जब रंजीत ने उसका विरोध किया तो उसने वहां रखा चाकू उठाकर रंजीत के पेट मे घोप दिया जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया इसी दौरान बस अड्डे पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने हमलावर को दबोच लिया। सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया की घायल के पुत्र बॉबी ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है हमलावर राजवीर सिंह को हिरासत में ले लिया है आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।