{"_id":"6b0148ca30bdeafc120eb8ad","slug":"video-owaisi-and-chandrashekhar-raise-mosque-demolition-issue-in-saharanpur-submit-memorandum-to-adm-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: ओवैसी-चंद्रशेखर ने उठाया मस्जिद ध्वस्तीकरण का मुद्दा, एडीएम को सौंपा ज्ञापन; उच्चस्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: ओवैसी-चंद्रशेखर ने उठाया मस्जिद ध्वस्तीकरण का मुद्दा, एडीएम को सौंपा ज्ञापन; उच्चस्तरीय जांच की मांग
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के मुखिया एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद गठबंधन के ऐलान के बाद पहली बार सहारनपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में चंद्रशेखर आजाद ने ओवैसी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों सांसद कलक्ट्रेट पहुंचे और अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
सांसदों ने दावा किया कि विवादित संपत्ति खसरा संख्या 539, खेवट नॉन-जेडए राजस्व अभिलेखों में खातेदारों के नाम दर्ज है और यह भूमि कभी सरकार में निहित नहीं रही। उनका कहना है कि मस्जिद का निर्माण वर्ष 1911 से पहले हुआ था और यह उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में वक्फ संख्या 451 के रूप में पंजीकृत है। उन्होंने आरोप लगाया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान वक्फ बोर्ड को आवश्यक पक्षकार नहीं बनाया गया।
दोनों सांसदों ने कहा कि जिला जज के आदेश के बाद मस्जिद पक्ष को उच्च न्यायालय जाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया और आदेश के महज तीन दिन के भीतर मस्जिद ध्वस्त कर दी गई। उन्होंने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच के लिए समिति गठित करने, अन्य मस्जिदों और मदरसों को जारी नोटिसों पर कार्रवाई रोकने तथा संबंधित पक्षों को दस्तावेज प्रस्तुत करने और अपना कानूनी पक्ष रखने का पूरा अवसर देने की मांग की। इस दौरान दोनों दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।