{"_id":"6a8ea3bfab920173cd02fd3c","slug":"video-video-rakashhabthhana-ka-lkara-chhapa-mara-450-kavatal-chhana-khava-nashhata-karaya-aatha-namana-bhara-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रक्षाबंधन को लेकर छापा मारा, 4.50 क्विंटल छेना, खोवा नष्ट कराया, आठ नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रक्षाबंधन को लेकर छापा मारा, 4.50 क्विंटल छेना, खोवा नष्ट कराया, आठ नमूने भरे
रक्षाबंधन पर घटिया मिठाई और खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों में छापा मारा। लालगंज और महराजगंज तहसील क्षेत्रों में 4.50 क्विंटल घटिया छेना, कालाजाम और खोवा नष्ट करा दिया। आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। मिठाई दुकानदारों को सुधार नोटिस दी। टीमों के पहुंचते ही कई कारोबारी दुकानें बंद करके भाग गए।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह, उदय राज मौर्य व सुमांशु सचान की टीम ने भोजपुर बाजार स्थित झुल्लन स्वीट हाउस के निर्माण परिसर का निरीक्षण किया। चमचम मिठाई, छेना व पनीर का नमूना लेते हुए करीब 150 किलो चमचम छेना मिठाई को नष्ट करा दिया। इसकी कीमत करीब 46000 रुपये है। चौहान स्वीट हाउस भोजपुर के विनिर्माण परिसर से खोया व छेना मिठाई का नमूना लेने के साथ ही 26250 रुपये का 75 किलोग्राम खोया और छह हजार रुपये का 25 किलोग्राम छेना नष्ट करा दिया।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, संजय कुमार, कंचनलता ने अघौरा थाना बछरावां स्थित वीरेंद्र कुमार छेना वाले के विनिर्माण इकाई से छेने का एक नमूना लेते हुए 25 हजार रुपये कीमत का 100 किग्रा छेना नष्ट कराया। अघोरा स्थित बबलू छेना वाले के विनिर्माण इकाई से काला जाम का एक नमूना लेकर 25 हजार रुपये कीमत का 100 किलोग्राम कालाजाम नष्ट कराया। पड़ेरा स्थित आशीष कुमार के विनिर्माण इकाई से छेना मिठाई का एक नमूना भरा। अभियान लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।