{"_id":"6ae5e92cdadf688053097fc8","slug":"video-video-kalsha-yatara-ma-aaya-yavaka-saii-natha-ma-dab-enadaaaraefa-tama-ka-blya-gaya-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कलश यात्रा में आया युवक सई नदी में डूबा, एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कलश यात्रा में आया युवक सई नदी में डूबा, एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया
सतांव (रायबरेली)। गुरूबख्शगंज क्षेत्र के सई नदी स्थित सिरसा घाट पुल के पास कलश यात्रा में जल भरने आए एक युवक नदी में डूब गया। सूचना पर आई पुलिस ने गोताखोर की मदद से पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन युवक का कोई सुराक नहीं लगा।
पूरे कोइली मजरे कोरिहर गांव में मां लक्ष्मी माता मंदिर पर आयोजक कमल पासवान द्वारा कथा का आयोजन किया गया है। शनिवार को गांव में कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा गांव से होते हुए सई नदी से जल लेकर आना था। कलश यात्रा मे गांव के रहने वाले अंकुश (22) पुत्र संतराम भी शामिल होने के लिए गये हुए थे। अंकुल सदी नदी में नहाने के लिए बनी सीढीयो से उतरा था, इसी बीच पैर फिसलने के कारण वह नदी के बाहव में चला गया। अंकुल को नदी में बहता देख सभी ने आवाज लगाई, लेकिन तब तक वह गहारे पानी में जाने कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से अंकुश के शव को ढूढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि गोताखोर की मदद से शव की तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है, वह देर शाम तक पहुंचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।