{"_id":"6ad5f357e7a0d31e7b034962","slug":"video-rayabral-tharaga-paja-padal-ma-bhakata-ka-raha-bhaugdha-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तोंं की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तोंं की रही भीड़
रायबरेली: शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर में दुर्गा पूजा की धूम है। दुर्गा पूजा पंडाल में प्रतिदिन सुबह और शाम मां दुर्गा की आरती की जा रही है। आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मां दुर्गा की आरती के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब जाता है। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।
दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के साथ मुरारी लाल साहू, बिपिन कौशल, संदेश अग्रहरि समेत अन्य सदस्य आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम होने वाली आरती में सैकड़ों भक्तों की भागीदारी से पंडाल में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।