{"_id":"6ac1f406a9d2306ea3037329","slug":"video-rayabral-ka-dalmauu-ma-gaga-ka-jalsatara-bugdhha-bugdhha-ka-aashaka-sa-sahama-garamanae-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली के डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली के डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण
रायबरेली में डलमऊ क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे कटरी इलाके में रहने वाले ग्रामीण बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के अनुसार, गंगा नदी का जलस्तर 98.100 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले दिन 97.840 मीटर था। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश को इस बढ़ोतरी का कारण बताया जा रहा है।
गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण डलमऊ के पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला घाट, बड़ा मठ घाट सहित अन्य घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। तीर्थ पुरोहितों ने घाटों के पास रखे तख्त हटा लिए हैं। कटरी क्षेत्र के अंबहा, बबुरा, जमाल नगर, मोहद्दीनपुर, चक मलिक भीटी, पूरे डगरी, पूरे रेवती सिंह गांवों के ग्रामीणों में दहशत है। किसानों ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जहरीले जीव-जंतु खेतों तक पहुंच गए हैं, जिससे फसलों की रखवाली करने में खतरा बढ़ गया है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो फसलें डूब जाएंगी और खेतों की मिट्टी का कटाव तेज हो जाएगा।
गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है, जिससे ग्रामीण बाढ़ की आशंका से घबराए हुए हैं। हालांकि, उप जिलाधिकारी डलमऊ ने बताया कि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है और व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय लेखपालों को गंगा नदी के जलस्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।