{"_id":"6ac2b01aec27aadc2a04da93","slug":"fir-registered-for-demanding-extortion-from-the-village-head-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169077-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रधान से रंगदारी मांगने पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रधान से रंगदारी मांगने पर एफआईआर दर्ज
Mon, 05 Oct 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सेमरा ग्राम प्रधान निशा सिंह से रंगदारी मांगने और धमकाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर भदोखर थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि प्रधान बनने के बाद से ही गांव निवासी पवन सिंह और पंकज सिंह उन्हें डराते-धमकाते थे। दोनों हर महीने 15 हजार रुपये की रंगदारी मांगते थे। रंगदारी न देने पर जान से मारने और मां-बहन की गालियां देने की धमकी देते थे।
आरोप है कि हाल ही में रंगदारी न मिलने पर दोनों ने वाट्सएप ग्रुपों में ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रामक प्रचार किया, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई। प्रधान के मुताबिक, बीती नौ जून को वह गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण कर रही थीं। पंचायत भवन जाते समय दोनों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।