{"_id":"6ac2b0ab4b68079938044b5c","slug":"lover-climbs-tower-after-failing-to-meet-girlfriend-raebareli-news-c-101-1-slko1032-169067-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रेमिका से न मिल सका तो टावर पर चढ़ा प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रेमिका से न मिल सका तो टावर पर चढ़ा प्रेमी
Mon, 05 Oct 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर कस्बा स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक।
रायबरेली। घरवालों ने प्रेमिका से मिलने से रोका तो प्रेमी ओम सिंह जाटव रविवार को टावर पर चढ़ गया। युवक ने धमकी दी कि प्रेमिका को बुला दो, वरना कूदकर जान दे दूंगा। करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने किसी तरह समझाकर युवक को नीचे उतारा।
औरेया जिले के खेतुपुर गांव निवासी 21 वर्षीय ओम सिंह तीन साल से औरैया में जिम फिटनेस फाॅस्ट कंपनी में काम करते हैं। इसी कंपनी में सरेनी क्षेत्र की एक युवती भी काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी युवती के घरवालों को हो गई थी। इसी बीच युवती बीती 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर घर आई थी। इसके बाद परिजनों ने युवती को वापस नौकरी के लिए जाने से रोक दिया।
प्रेमिका से मिलने के लिए ओम शनिवार को सरेनी क्षेत्र पहुंच गए। रविवार सुबह करीब आठ बजे युवक भोजपुर कस्बा स्थित निजी मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि प्रेमिका को बुलाया जाए। बातचीत कराई जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह इसी टावर से कूदकर खुदकुशी कर लेगा। इसकी जानकारी पर आसपास के लोगों का मजमा जुट गया। पुलिस मौके पर आ गई। करीब 10 बजे पुलिस के समझाने पर युवक नीचे उतारा और पुलिस उसे थाने ले गई।
विज्ञापन
सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि युवक प्रेमिका से मिलने की जिद कर रहा था। इसीलिए टावर पर चढ़ गया था। पुलिसकर्मियों ने समझाकर सकुशल युवक को नीचे उतारा।