Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Pilibhit News
›
Pilibhit: Congress workers staged a protest and, evading the police, burned an effigy of the Chief Election Commissioner.
{"_id":"6abbed6158c513051d0587ae","slug":"video-pilibhit-congress-workers-staged-a-protest-and-evading-the-police-burned-an-effigy-of-the-chief-election-commissioner-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस को चकमा देकर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस को चकमा देकर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
पीलीभीत में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर पुतला फूंका। पुलिस की निगरानी और रोकने के प्रयासों के बावजूद कुछ कार्यकर्ता नेहरू पार्क के पास एक गली से निकल गए और पुतला फूंक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी और धक्का-मुक्की हुई। बाद में एडीएम सदर ने कांग्रेस पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।
जिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय आह्वान पर टनकपुर हाईवे स्थित काशीराम बारातघर में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें ब्रज क्षेत्र के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, जिलाध्यक्ष हरप्रीत चब्बा और शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है, लेकिन उनकी शंकाओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से अपनी आवाज उठाती रहेगी। धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के प्रयास के बीच वे नेहरू पार्क के पास एक गली से निकल गए। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी व धक्का-मुक्की हुई। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जला दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।