{"_id":"6abbff5f4184f8ba3604a42a","slug":"dm-inspected-the-evm-vvpat-warehouse-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-169936-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण
Tue, 29 Sep 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस भवन की स्थिति का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान अग्निशमन उपकरण, गार्ड रूम, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और परिसर की साफ-सफाई भी देखी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने और निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी तथा अग्निशमन उपकरणों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता अमित पाठक, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार भारती व जिला महासचिव संजय कुमार तथा बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल कश्यप सहित प्रभारी अधिकारी ईवीएम और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद