{"_id":"6a9d36c6720bb251eb0b55d3","slug":"mud-house-collapsed-due-to-heavy-rain-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: बारिश के कारण कच्चा घर भरभराकर गिरा, घरेलू सामान मलबे में दबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: बारिश के कारण कच्चा घर भरभराकर गिरा, घरेलू सामान मलबे में दबा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 06 Sep 2026 03:17 PM IST
Link Copied
पीलीभीत जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार शाम गजरौला क्षेत्र के भुड़िया इटौरिया में एक कच्चा घर अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में कोई नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। हालांकि, घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। इससे पीड़ित परिवार के सामने गृहस्थी चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित सियाराम ने बताया कि बारिश के कारण कच्चा घर पहले से कमजोर हो गया था। शुक्रवार शाम अचानक घर गिर गया। बरसात के चलते परिवार के लोग कच्चे घर में नहीं रह रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। घटना की सूचना राजस्व प्रशासन को दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।