{"_id":"6ae33b0aeef18b8fdf00b7a2","slug":"muzaffarnagar-four-arrested-with-six-foreign-made-pistols-three-country-made-pistols-an-illegal-musket-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: छह विदेशी पिस्टल, तीन तमंचे, अवैध मस्कट और कारतूस समेत चार गिरफ्तार, गैंग लीडर की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: छह विदेशी पिस्टल, तीन तमंचे, अवैध मस्कट और कारतूस समेत चार गिरफ्तार, गैंग लीडर की तलाश
Thu, 29 Oct 2026 05:54 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:54 PM IST
सार
सोरम गेट नंबर दो के यात्री प्रतीक्षालय में अवैध हथियारों की डील की जा रही थी। पुलिस ने आकर आरोपियों को पकड़ लिया। ये लोग मेरठ से लाकर ऊंचे दामों पर हथियार बेचते थे। पुलिस इनका नेटवर्क खंगाल रही है।
विज्ञापन
अवैध हथियार। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : 1
विस्तार
शाहपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह विदेशी पिस्टल, तीन देसी तमंचे, एक मस्कट और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मेरठ के रहने वाले आरोपी सोरम गेट नंबर दो के यात्री प्रतीक्षालय में अवैध हथियारों की डील कर रहे थे। हथियारों को मेरठ निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।
विज्ञापन
Trending Videos
बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शाहपुर थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोरम के गेट नंबर-दो स्थित यात्री प्रतीक्षालय में कुछ लोग अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने के लिए मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और चार आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के व्यक्ति से खरीदते थे हथियार
एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए बदमाश मेरठ निवासी एक व्यक्ति से विदेशी पिस्टल और तमंचे खरीदकर लाते थे। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर मांग के अनुसार उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुजफ्फरनगर में भी हथियारों की आपूर्ति करने आए थे। हथियारों के आपूर्तिकर्ता और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच जारी है।

पुलिस ने इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आकाश उर्फ शुगनू निवासी बपारसी, सनी निवासी अटेरना, निखिल उर्फ निक्की निवासी पथौली और शुभम निवासी अटेरना, थाना सरधना क्षेत्र, जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार आकाश उर्फ शुगनू और निखिल उर्फ निक्की के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य आरोपी आकाश के खिलाफ सरधना क्षेत्र में हत्या और डकैती का मुकदमा दर्ज है। पुलिस दूसरे गैंग लीडर की तलाश भी कर रही है।