{"_id":"682c31cf544696732a0cf4da","slug":"video-traders-closed-the-central-market-in-meerut-and-sat-on-a-dharna-accusing-the-rti-activist-of-harassment-2025-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ में सेंट्रल मार्केट बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी, आरटीआई कार्यकर्ता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में सेंट्रल मार्केट बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी, आरटीआई कार्यकर्ता पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 20 May 2025 01:09 PM IST
Link Copied
मेरठ के शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार के बाजार मंगलवार को बंद रहे। व्यापारियों का कहना है कि आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना के व्यापारियों काे ब्लैकमेल व उत्पीड़न करने के विरोध में बाजार बंद रखा गया है। जागृति विहार, शास्त्रीनगर के दुकानदारों ने बाजार बंद कर अवैध कॉम्पलेक्स के सामने ही टैंट लगाकर धरने पर बैठे हैं। विभिन्न व्यापारी नेता समर्थन को पहुंचे।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सेंट्रल मार्केट की लड़ाई में हम सब साथ हैं। ये आज की नहीं कई सालों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हम लोग हताश जरूर हैं लेकिन निराश नहीं। उन्होंने कहा कि 12 मई को राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई की अगुवाई में मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि व्यापारी टैक्स देता है ऐसे में उसकी समस्या भी विचारणीय है।
उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहते हुए न्याय मांगा जाएगा। व्यापारी नेता किशोर वाधवा ने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना के ब्लैकमेलिंग के विरोध में बाजार बंद किया गया। मंच संचालन नरेंद्र राष्ट्रवादी कर रहे हैं। डॉक्टर संजय गोयल ने कहा कि आई एम ए भी हमारे साथ है। ध्वस्तीकरण के विरोध में मेरठ बंद होता है तो डॉक्टर भी अपने क्लीनिक बंद रखेंगे।
डाक्टर निशी ने कहा कि हम सभी को एकजुट रहना होगा। अरुण वशिष्ठ, सरदार दलजीत सिंह, जीतू नागपाल, जितेंद्र अग्रवाल अट्टू, गगन गुप्ता, संजीव रस्तोगी, नवीन अरोड़ा, आलोक शिशौदिया आदि मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट के 661/6 काॅम्प्लेक्स मामले में ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। व्यापारियों की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सभी याचिकाएं भी रद्द की जा चुकी हैं। इससे व्यापारी दहशत में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।