{"_id":"69188f67e2bfd09ef20f0817","slug":"video-security-tightened-at-district-borders-after-delhi-blast-intensive-checking-campaign-continues-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: दिल्ली ब्लास्ट के बाद जनपद की सीमाओं पर कड़ी हुई सुरक्षा, सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दिल्ली ब्लास्ट के बाद जनपद की सीमाओं पर कड़ी हुई सुरक्षा, सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी
मेरठ। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद सतर्कता बढ़ाते हुए सरूरपुर में चेकिंग अभियान चलाया। जिले की सीमाओं पर चल रहे सतर्कता अभियान के तहत थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ वाहनों की गहन जांच-पड़ताल की। अचानक की गई इस चेकिंग से गुजरने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद दूसरे जनपदों की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में भूनी चौराहे सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष चेकिंग जारी है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और कागजातों की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच करते हुए लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने राहगीरों से पहचान पत्र व वाहन कागजात दिखाने का अनुरोध किया और बिना कागजात वालों को सख्त हिदायत दी। बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि को पहले ही रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।