Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Somendra Tomar says a community center is being built next to Rangoli Mandap; traders will be provided with shops.
{"_id":"6ab3d4715470647ec207bb61","slug":"video-meerut-somendra-tomar-says-a-community-center-is-being-built-next-to-rangoli-mandap-traders-will-be-provided-with-shops-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सोमेंद्र तोमर बोले- रंगोली मंडप के बराबर में बन रहा कम्यूनिटी सेंटर, व्यापारियों को दिलाएंगे दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सोमेंद्र तोमर बोले- रंगोली मंडप के बराबर में बन रहा कम्यूनिटी सेंटर, व्यापारियों को दिलाएंगे दुकानें
सर्किट हाउस में बुधवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री और दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सेंट्रल मार्केट मामला सपा की सरकार में शुरु हुआ था। आवास विकास के अधिकारियों ने ही अवैध कांप्लेक्स के खिलाफ शिकायत की थी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई की गई। तोमर ने कहा कि सरकार पुनर्वास नीति लेकर आ रही है। बड़ा प्रदेश है, समय लगेगा लेकिन हम आगे बढ़ रहे हैं। जहां तक दुकानों की बात है, तो हमारा नारा है, सबका साथ-सबका विकास। रंगोली मंडप के बराबर में हम कम्यूनिटी सेंटर बना रहे हैं, वहां हम व्यापारियों को दुकानें देंगे। सरकार लीज पर दुकानें देगी, नाममात्र का किराया लिया जाएगा। जैसे-जैसे भवन का काम आगे बढ़ेगा, व्यापारियों को दुकानें आवंटित की जाएंगी। जोन ए, बी, सी, डी में हम लोग दोबारा सर्वे कराएंगे, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर व्यापारी का हित सुनिश्चित तय करना हमारी जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।