Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Mahapanchayat at Commissionerate Park; demand for IPS Avinash Pandey's dismissal; drone surveillance; police on high alert.
{"_id":"6a93dc04704432860c08b506","slug":"video-meerut-mahapanchayat-at-commissionerate-park-demand-for-ips-avinash-pandeys-dismissal-drone-surveillance-police-on-high-alert-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कमिश्नरी पार्क पर महापंचायत, आईपीएस अविनाश पांडेय की बर्खास्तगी की मांग, ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कमिश्नरी पार्क पर महापंचायत, आईपीएस अविनाश पांडेय की बर्खास्तगी की मांग, ड्रोन से निगरानी
शहर के कमिश्नरी पार्क में बहुजन समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। 'युवा शक्ति दल' के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम के आह्वान पर आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारी 15 मई को अनुसूचित जाति की छात्रा के अपहरण व हत्या के मामले में न्याय और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। साथ ही आईपीएस अविनाश पांडेय की बर्खास्तगी की मांग की जा रह है।
महापंचायत को संबोधित करते हुए रवि गौतम ने तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, पुलिस अधीक्षक (देहात) सौम्या अस्थाना और सौरभ शुक्ला के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही जेल भेजे गए 8 लोगों, प्राथमिकी में नामजद 14 लोगों तथा नोटिस पाने वाले कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले रद्द करने की बात कही।
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को अनशन व भूख हड़ताल में बदलकर अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।