{"_id":"6adca0b1835b870ecc0a7009","slug":"video-meerut-khadi-and-village-industries-festival-at-gic-ground-to-continue-till-october-25-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: GIC ग्राउंड में खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव, 25 अक्टूबर तक खरीदारी का मौका; खादी फैशन शो और स्वदेशी कार्यक्रम बने आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: GIC ग्राउंड में खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव, 25 अक्टूबर तक खरीदारी का मौका; खादी फैशन शो और स्वदेशी कार्यक्रम बने आकर्षण
मेरठ में बेगमपुल के पास राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) ग्राउंड में खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 25 अक्टूबर 2026 तक चल रहे इस 10 दिवसीय मेले में खादी और हैंडलूम के कपड़े, ऊनी व सूती परिधान, बनारसी सिल्क साड़ियां, कश्मीरी शॉल, हस्तनिर्मित सजावटी सामान, टेराकोटा क्राफ्ट, मिट्टी के उत्पाद और विभिन्न खाद्य सामग्री उपलब्ध हैं। मेले में शहद, जैविक उत्पाद और आयुर्वेदिक दवाइयां भी बिक्री के लिए रखी गई हैं। खादी फैशन शो में आधुनिक अंदाज में खादी के परिधानों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा स्वदेशी थीम पर कवि सम्मेलन, मोमबत्ती निर्माण कार्यशाला, स्वरोजगार से जुड़ी कार्यशालाएं, स्टार्टअप प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मेले के प्रमुख आकर्षण हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।