{"_id":"6adb5fcfea74d5f19f0d48c3","slug":"video-meerut-bjp-workers-took-the-lead-in-support-of-mlc-candidates-remaining-on-the-ground-until-evening-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में संभाला मोर्चा, शाम तक डटे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में संभाला मोर्चा, शाम तक डटे रहे
मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के दौरान शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय हस्तिनापुर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रिय नजर आए। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को पर्चियां उपलब्ध कराईं और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल और शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन में नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, विधानसभा प्रभारी स्नातक गौरव गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, अमित कुमार, नीरज कुमार और विनोद राठी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।