{"_id":"6ae5b3b5899a7c7459041331","slug":"video-girls-learn-about-fir-procedures-womens-safety-and-cyber-fraud-during-visit-to-sardhana-police-station-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सरधना कोतवाली पहुंचीं जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं, सीखी FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया; साइबर ठगी से बचाव की जानकारी भी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सरधना कोतवाली पहुंचीं जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं, सीखी FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया; साइबर ठगी से बचाव की जानकारी भी मिली
अमर उजाला के ‘दोस्त पुलिस’ अभियान के तहत आचार्य नमि सागर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को सरधना कोतवाली का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, शिकायतकर्ता की पहचान की गोपनीयता और महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी गई। सीओ आशुतोष कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई। महिला उपनिरीक्षक ज्योति सिंह ने साइबर ठगी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, जबकि महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा ने महिला सुरक्षा के उपाय बताए। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने कोतवाली के विभिन्न विभागों और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।