{"_id":"691ec4e40864219b8a0cf383","slug":"mau-after-the-death-of-mla-sudhakar-singh-silence-prevailed-in-the-sp-office-up-news-2025-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mau: विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद सपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा | UP News","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद सपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा | UP News
मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मौत की पुष्टि उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने की। 67 वर्षीय सुधाकर सिंह के निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन में शामिल होकर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वाराणसी पहुंचते-पहुँचते हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया था।
मंगलवार को उन्हें लखनऊ ले जाया गया, जहां मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी। लेकिन गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक को पहले से हार्ट की समस्या थी और 2022 में उनका पेसमेकर लगाया गया था।
हाल ही में हुए उपचुनाव में सुधाकर सिंह अपनी बड़ी जीत के कारण सुर्खियों में थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराकर घोसी सीट पर फिर कब्जा जमाया था।
सुधाकर सिंह की गिनती घोसी के प्रभावशाली नेताओं में होती थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वे सपा के प्रमुख दावेदार थे। पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था, लेकिन आखिरी समय पर यह टिकट काटकर भाजपा से आए दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार बना दिया गया था। इसके बावजूद सपा ने उस चुनाव में जीत दर्ज की थी।
उनके निधन से घोसी सहित पूरे पूर्वांचल की राजनीति में गहरा शोक व्याप्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।