फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire breaks out unregistered scrap warehouse located populated area goods 15 lakh reduced ashes

मऊ: आबादी के बीच बिना पंजीयन चल रहे कबाड़ गोदाम में लगी आग, 15 लाख का सामान जलकर खाक; पहुंचा दमकल दस्ता

Wed, 28 Oct 2026 03:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 28 Oct 2026 03:55 PM IST
सार

जिले के खुरहट बाजार में बुधवार सुबह बिना पंजीयन संचालित कबाड़ गोदाम में आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का सामान जल गया। दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Fire breaks out unregistered scrap warehouse located populated area goods 15 lakh reduced ashes
आग बुझाने की कोशिश करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में बुधवार सुबह आबादी के बीच संचालित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि गोदाम का अग्निशमन विभाग में पंजीयन नहीं था। जिले में कबाड़ गोदाम में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी विनय कुमार विश्वकर्मा खुरहट बाजार में किराये पर कबाड़ की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। स्थानीय लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विनय कुमार ने गोदाम में आग फैलती देख पुलिस की डायल 112 सेवा और दमकल विभाग को जानकारी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

आग बुझाने के लिए आसपास के लोग समरसेबल और बाल्टियों से पानी डालने लगे। कुछ देर बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी, उसका विभाग में पंजीयन नहीं था। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले शहर में संगीत पैलेस के पास आबादी के बीच संचालित कबाड़ गोदाम में भी आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार ऐसी घटनाओं के बाद आबादी के बीच चल रहे कबाड़ गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था और पंजीयन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed