{"_id":"6ad3c3763c683dbb930782b9","slug":"video-two-groups-clashed-at-ramlila-maidan-over-seating-chairs-leading-to-a-violent-altercation-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामलीला मैदान में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामलीला मैदान में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट
कोसीकलांके ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के दौरान शनिवार रात रामलीला मैदान में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और कुर्सियां भी फेंकी गईं। करीब 15 से 20 मिनट तक चले हंगामे से मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और रामलीला मंचन भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात रामलीला मैदान में सीता हरण लीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे की ओर फेंकी जाने लगीं।
मारपीट होता देख मैदान में मौजूद संभ्रांत लोगों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर स्थिति को संभाला। इसके बाद मामला शांत हो सका। हंगामे के दौरान कई कुर्सियां इधर-उधर हो गईं।
बताया गया कि लीला मंचन के दौरान रामलीला मैदान में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नहीं थी। पुलिस की गैरमौजूदगी में विवाद बढ़ने को लेकर लोगों में चर्चा रही। बाद में सूचना मिलने पर कोसीकलां पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे युवकों को हिरासत में ले लिया।
घटना के बाद रामलीला कमेटी एवं दर्शकों ने मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की आवश्यकता जताई, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों के बीच इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।