{"_id":"6abd19452bef784d840c0ada","slug":"video-students-were-made-aware-through-information-about-pocso-act-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पॉक्सो कानून की जानकारी देकर विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पॉक्सो कानून की जानकारी देकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करने के लिए बुधवार को सेंट डोमिनिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद टैंक चौराहे पर वृंदावन लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बाल सुरक्षा और अधिकारों का संदेश दिया। सेंट डोमिनिक स्कूल में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक व्यक्ति को कानून की दृष्टि से बच्चा माना जाता है और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण देने के लिए पॉक्सो अधिनियम बनाया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुचित घटनाओं के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने का आह्वान किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने कहा कि असहज या असुरक्षित स्थिति में बच्चों को चुप नहीं रहना चाहिए। उन्हें अभिभावक, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से अपनी बात साझा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपलब्ध है। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।