{"_id":"6a8ea56d93b33ab56e0feaa4","slug":"video-specially-abled-children-craft-rakhis-blending-devotion-with-patriotism-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिव्यांग बच्चों के हाथों से तैयार होंगे रक्षा सूत्र, भक्ति के साथ देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिव्यांग बच्चों के हाथों से तैयार होंगे रक्षा सूत्र, भक्ति के साथ देशभक्ति का संदेश
मथुरा। रक्षाबंधन के पर्व पर मथुरा में आस्था, सेवा और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था कल्याणं करोति द्वारा संचालित संबल विद्यालय के दिव्यांग और मूक-बधिर बच्चे अपने नन्हे हाथों से रंग-बिरंगी राखियां तैयार कर रहे हैं।
बच्चों द्वारा तैयार राखियों में बच्चों की मेहनत, श्रद्धा और देशभक्ति की भावना भी जुड़ी है। बच्चों ने संकल्प लिया है कि कुछ राखियां भगवान बांके बिहारी जी और गिर्राज महाराज के चरणों में अर्पित की जाएंगी, जबकि कुछ रक्षा सूत्र देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को समर्पित किए जाएंगे। बच्चों के हाथों से बनी राखियां यह संदेश दे रही हैं कि प्रतिभा किसी शारीरिक कमी की मोहताज नहीं होती। राखी बनाना उनके लिए कला और रोजगार के साथ आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता का माध्यम भी है। मथुरा की धरती से तैयार ये रक्षा सूत्र भगवान के चरणों में भक्ति, सैनिकों के हाथों में सम्मान और समाज के सामने मानवता व देशभक्ति का संदेश पहुंचाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।