{"_id":"6ac601b35088683e5d028e7c","slug":"video-ramesh-babas-final-journey-takes-him-around-brahmachal-devotees-bid-a-tearful-farewell-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिस ब्रज की धूल माथे से लगाई, उसी की परिक्रमा कर निकली अंतिम यात्रा...रमेश बाबा के डोले पर बरसे फूल, छलक पड़ीं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिस ब्रज की धूल माथे से लगाई, उसी की परिक्रमा कर निकली अंतिम यात्रा...रमेश बाबा के डोले पर बरसे फूल, छलक पड़ीं आंखें
बरसाना।जिस ब्रज की धूल को रमेश बाबा ने जीवनभर माथे से लगाया, उसी ब्रज की परिक्रमा करते हुए उनकी अंतिम यात्रा पूरी हुई। रस मंडप गहवर वन से अंतिम दर्शन के बाद बाबा का सजा हुआ डोला निकला तो राधे-राधे के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। ब्रह्मचल पर्वत की परिक्रमा के दौरान मार्ग में खड़े ब्रजवासियों और अनुयायियों ने बाबा के डोले पर पुष्प अर्पित किए। संत को अंतिम विदाई देते समय कई ब्रजवासियों की आंखें छलक पड़ीं। परिक्रमा पूरी होने के बाद डोला माताजी गौशाला पहुंचा, जहां पवित्र गोष्ठ में अंतिम संस्कार की विधियां शुरू हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।