{"_id":"6ab52d160d287504e1079e72","slug":"video-preparations-for-ramlila-begin-committee-office-bearers-perform-flag-worship-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामलीला की तैयारियां शुरू, कमेटी पदाधिकारियो ने किया झंडा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामलीला की तैयारियां शुरू, कमेटी पदाधिकारियो ने किया झंडा पूजन
मथुरा के सौंख में श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति की तरफ से रामलीला मंचन के लिए विधि विधान से झंडा पूजन का कार्यक्रम कराया गया। शुभारंभ जिला सहकारी संघ के चेयरमैन सुल्तान सिंह तरकर व अध्यक्ष संजय बंसल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मां चामुंडा देवी मंदिर मार्ग पर प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान के स्वरूपों सहित कमेटी पदाधिकारियों ने पूजन किया। पूजन सुरेश पंडित कराया। इस मौके पर व्यास छीतर बाबा, संरक्षक कपूर चंद राठिया, मास्टर वीरेंद्र सिंह, महामंत्री भरत सिंह, कोषाध्यक्ष जुगलकिशोर गोयल, विजय शंकर शर्मा आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।