{"_id":"6a6390b80d0abbbb2803c139","slug":"video-miscreants-loot-jewellery-worth-85-lakh-in-mathura-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में कूरियर से दिल्ली भेजे 85 लाख के आभूषण लूटे, दिनदहाड़े हाईवे पर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में कूरियर से दिल्ली भेजे 85 लाख के आभूषण लूटे, दिनदहाड़े हाईवे पर की वारदात
मथुरा के गोवर्धन चौराहे के निकट बदमाशों ने कूरियर के माध्यम से दिल्ली भेजे जा रहे करीब 85 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। कर्मचारी ने शोर मचाया तब तक लुटेरे बाइकों से भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार शहर के सराफा व्यापारी ने करीब 85 लाख रुपये मूल्य के आभूषण दिल्ली भेजने के लिए गोवर्धन चौराहे से बस में पार्सल रखा था। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर आभूषणों से भरा पार्सल पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर व्यापारी के कर्मचारियों में खलबली मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने बस चालक, परिचालक और संबंधित लोगों से पूछताछ की है। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।