{"_id":"6a9add151548ac36930af4b3","slug":"video-massive-crowd-of-devotees-thronged-shri-krishna-janmabhoomi-on-janmashtami-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपने आराध्य के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शाम ढलते ही शहर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज के राज्यों और जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए कतार में शामिल हो रहे हैं। रात्रि 12 बजते ही श्री कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और कई स्थानों पर जाम के हालात बने हुए हैं। भूतेश्वर चौराहा, जन्मभूमि लिंक रोड, भरतपुर गेट, डीग गेट, गोविंद नगर तिराहा और महाविद्या कॉलोनी समेत कई प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। जन्मभूमि की ओर जाने वाले रास्तों पर पैदल श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाथों में पूजा सामग्री और माथे पर श्रीकृष्ण की भक्ति का रंग लिए श्रद्धालु जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। शहर का माहौल पूरी तरह कृष्णमय हो गया है। जन्माष्टमी के मुख्य आयोजन और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। भीड़ को देखते हुए पुलिस और यातायात पुलिस की टीमें प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी हैं। देर रात तक श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।