फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakhbir Singh Lakkha performed at Brajraj Utsav

VIDEO: करवा चौथ पर लखबीर सिंह लक्खा की आवाज का छाया जादू, जमकर झूमे लोग

Fri, 30 Oct 2026 12:18 AM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:18 AM IST
Lakhbir Singh Lakkha performed at Brajraj Utsav
करवा चौथ के दिन जहां घरों में पूजा-अर्चना और चांद निकलने का इंतजार रहा, वहीं ब्रजरज उत्सव में भक्ति संगीत की ऐसी धूम मची कि प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा की प्रस्तुति पर लोग जमकर झूमे। उनकी दमदार आवाज और जोशीले अंदाज ने श्रोताओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। भजनों की गूंज, तालियों और जयकारों के बीच उत्सव स्थल पर उल्लास का माहौल बना रहा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ब्रजरज उत्सव में बृहस्पतिवार को करवा चौथ के बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। भक्ति संगीत के दीवानों ने लक्खा के भजनों का आनंद लिया और उनकी गायकी के साथ सुर मिलाते नजर आए। माता रानी के भजनों के लिए विशेष पहचान रखने वाले लखबीर सिंह लक्खा की गायकी में भक्ति, भाव और ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। उन्होंने मां के भजनों से शुरुआत की। सरको झुका लो शेरों वाली को मना लो, मुझे रंग दे ओ, ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’, और ‘कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा-सा काम’ जैसे भजनों से श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर किया। वहीं, ‘श्याम के बिना तुम आधे, तुम्हारे बिना श्याम आधे’ और ‘श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ जैसे भजनों ने भी समां बांधा। अलग-अलग आराध्यों की भक्ति से सजे इन भजनों ने कार्यक्रम में भक्ति के विविध रंग बिखेरे। देर शाम शुरू हुई प्रस्तुति में लक्खा की आवाज का जादू श्रोताओं पर छाया रहा। उनकी गायकी में आवाज के उतार-चढ़ाव और जोशीले अंदाज ने भजनों को प्रभावशाली बना दिया। श्रोता केवल भजन सुनने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि तालियां बजाकर और झूमकर प्रस्तुति का आनंद लेते रहे। भजनों के साथ श्रोताओं की भागीदारी और जयकारों ने कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया। करवा चौथ के पर्व पर भी भक्ति संगीत के प्रति लोगों का जुनून कम नहीं हुआ। त्योहार की व्यस्तताओं के बीच बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। लखबीर सिंह लक्खा की प्रस्तुति ने ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक शाम को भक्तिरस और उल्लास से भर दिया। इससे पूर्व निखिल शर्मा ने भजन सूफ़ी गायन, कामोद शर्मा ध्रुपद गायन, राजिता मिश्रा की टीम ने लोक गायन प्रस्तुत किया। स्वच्छता को लेकर नाटक मंचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्रेटर नोएडा: कैंसर के सटीक और व्यक्तिगत उपचार पर मंथन, 170 से अधिक विशेषज्ञ जुटे

29 Oct 2026

फरीदाबाद में योग शिविर में शिक्षकों ने किए विभिन्न प्राणायाम

29 Oct 2026

फरीदाबाद: एनआईटी पांच स्थित तत्कालेश्वर मंदिर में करवा चौथ के अवसर पर कथा सुनती सुहागिनें

29 Oct 2026

गोरखपुर: चौरीचौरा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल

29 Oct 2026

अमर उजाला पर देखें हिमाचल प्रदेश की हर बड़ी खबर

29 Oct 2026
विज्ञापन

गाेरखपुर: विष्णु मंदिर में श्री विष्णु महायज्ञ, हवन-पूजन और यज्ञ स्थल की परिक्रमा करते श्रद्धालु

29 Oct 2026

शिमला: करवाचौथ पर कृष्णानगर में हुई थाली घुमाने की रस्म

29 Oct 2026
विज्ञापन

अयोध्या: अयोध्या में 12 से 18 नवंबर तक होगा भरतकुंड महोत्सव

29 Oct 2026

हमीरपुर: सर्वेश के 3.5 करोड़ के ड्रोन प्रोजेक्ट पर सवाल, ऑनलाइन ठगी की एफआईआर दर्ज

VIDEO: सीकरी में तीन मंदिरों से घंटे चोरी

29 Oct 2026

सोलन: अर्की में शुक्रवार से होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, पहुंचने लगे खिलाड़ी

29 Oct 2026

VIDEO: शिक्षक की स्कूटी में रखा रुपयों से भरा बैग किया पार, जांच में जुटी पुलिस

29 Oct 2026

अयोध्या: कचहरी में बहुमंजिला भवन निर्माण की कवायद तेज

29 Oct 2026

अयोध्या: चक्रवाती तूफान का असर, अयोध्या में बदला मौसम

29 Oct 2026

अयोध्या: करवा चौथ पर बाजारों में बढ़ी रौनक-

29 Oct 2026

करवा चौथ: सजीं सुहागिनें, सामूहिक पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना

29 Oct 2026

ऊना: डीसी जतिन लाल की पत्नी सहित महिलाओं ने की करवाचौथ की पूजा

29 Oct 2026

नाहन: वार्ड-4 में ढलान हटाकर फिर बना जा रही सीढ़ियां, बरसात में घरों में घुस जाता था पानी

29 Oct 2026

बरेली: सारा अली खान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिया फतवा, जानिए क्या कहा

29 Oct 2026

करवा चौथ: गोपाल मंदिर में महिलाओं ने की व्रत पूजा

29 Oct 2026

रामलीला रैली से पहले फर्जी वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस अलर्ट

29 Oct 2026

वीडियो: किन्नौर के ऊपरी इलाकों, रामपुर की चोटियों और चांशल दर्रा पर बर्फबारी

29 Oct 2026

मऊ में 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

29 Oct 2026

मऊ में 10.78 लाख रुपये का 768 किलो अवैध पटाखा बरामद

29 Oct 2026

डिम्मर में संस्कृत भाषा के उत्थान पर गोष्ठी आयोजित

29 Oct 2026

खाई में मिला लापता पुलिस के चतुर्थ कर्मचारी का शव, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

29 Oct 2026

फिरोजपुर में माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुहागिनों ने की करवा चौथ की पूजा-अर्चना

जिंदा जीव बेसहारा आश्रम ने साहिबा खातून को 7 महीने बाद परिवार से मिलवाया

लखनऊ में भारतीय मुद्राशास्त्र पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

29 Oct 2026

मेरठ: उल्देपुर प्रकरण में न्यायिक आयोग ने 3 कॉलोनियों का किया निरीक्षण, विकास कार्यों से लेकर आबादी तक की जांच

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed