{"_id":"6b0a97c300fb8513b70660b1","slug":"video-iti-students-taught-how-to-save-lives-in-the-event-of-a-fire-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आग लगने पर आईटीआई छात्रों को सिखाया जान बचाने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आग लगने पर आईटीआई छात्रों को सिखाया जान बचाने का तरीका
मथुरा। आग लगने पर घबराहट नहीं, सही तरीका जान बचा सकता है। इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण टोल प्लाजा स्थित द्रोपदी देवी प्राइवेट आईटीआई में दिया गया। नेशनल डिजास्टर एंड फायर सेफ्टी फाउंडेशन ने शिविर में विद्यार्थियों को आग बुझाने, गैस सिलेंडर की आग पर काबू पाने एवं आपदा में घायलों को बचाने के गुर सिखाए गए।
फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, जिला फायर सेफ्टी व आपदा प्रबंधन प्रमुख ताहिर खान एवं आगरा के कार्यकारी सदस्य देवेन्द्र ने प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को आग के कारणों, उसकी विभिन्न श्रेणियों और बचाव के तरीकों की जानकारी दी। फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की पीएएएस विधि समझाई गई और घरेलू व औद्योगिक गैस सिलेंडर की आग बुझाने का लाइव डेमो दिखाया। इसमें भूकंप, बाढ़, करंट और सड़क हादसों के दौरान बचाव व प्राथमिक उपचार के तरीके भी बताए। विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल का अभ्यास किया। प्रबंधन ने प्रशिक्षण को तकनीकी विद्यार्थियों के लिए जरूरी बताकर फाउंडेशन की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।