{"_id":"6a9d4dc69bffc20c4a0a1753","slug":"video-farmers-protest-to-restart-chhata-sugar-mill-continues-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"छाता शुगर मिल धरना: भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले उमड़ी हजारों की भीड़, ट्रैक्टरों से पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाता शुगर मिल धरना: भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले उमड़ी हजारों की भीड़, ट्रैक्टरों से पहुंचे किसान
मथुरा के छाता में बंद पड़ी शुगर मिल को चालू कराने और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन ने रविवार को एक विशाल रूप ले लिया। भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले पिछले 25 दिनों से क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी है, लेकिन रविवार को यहां अचानक किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रदर्शन स्थल पर हजारों की संख्या में किसान पहुंचे, जिससे प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई है। आंदोलन के दौरान सबसे बड़ा आकर्षण कमई गांव से निकला किसानों का जत्था रहा। कमई गांव से सैकड़ों ग्रामीण दर्जनों ट्रैक्टरों में सवार होकर नारेबाजी करते हुए धरना स्थल पर पहुंचे। ट्रैक्टरों के काफिले और किसानों के जोश ने पूरे इलाके का माहौल पूरी तरह बदल दिया। किसानों का कहना है कि शुगर मिल के बंद होने से उनकी आजीविका पर संकट आ गया है और गन्ने के भुगतान को लेकर भी भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। किसानों की इस एकजुटता ने साफ कर दिया है कि वे अपनी हक की लड़ाई के लिए अब पीछे हटने वाले नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।