{"_id":"693e7f543254f18e1902481e","slug":"video-elderly-man-was-shot-dead-in-mathura-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या...सामान रखने को लकर हुआ था विवाद; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या...सामान रखने को लकर हुआ था विवाद; जांच में जुटी पुलिस
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के राधा टाउन कॉलोनी में रविवार सुबह लगभग 11 बजे गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार घटना में 62 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में यह सामने आया कि मृतक गजेंद्र (उम्र 62 वर्ष) और उन्हीं के मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले विष्णु के बीच किसी सामान को रखने को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान आरोपी विष्णु ने कथित तौर पर गजेंद्र पर फायर कर दिया। गोली लगने से गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर (शिकायत) के आधार पर आरोपी विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी विष्णु को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।