{"_id":"6ac4bb2eabb6c227ad0799f2","slug":"video-childrens-dispute-escalates-into-stick-fight-in-mant-several-injured-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बच्चों के खेल का विवाद बना खूनी झगड़ा, प्रेमनगर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बच्चों के खेल का विवाद बना खूनी झगड़ा, प्रेमनगर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल
मांट। थाना मांट क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में सोमवार को बच्चों के खेल के दौरान हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। बच्चों के परिजनों के बीच कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
प्रेमनगर गांव निवासी योगेंद्र और जयराम के बच्चों के बीच खेलते समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष घायल अवस्था में थाना मांट पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।