{"_id":"6aa67858efc68c4e43093ab5","slug":"video-car-falls-into-drain-in-mathura-five-friends-injured-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंदिरों के दर्शन कर लाैट रहे दोस्तों के साथ भयानक हादसा, नाले में गिरी तेज रफ्तार कार; पांच युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंदिरों के दर्शन कर लाैट रहे दोस्तों के साथ भयानक हादसा, नाले में गिरी तेज रफ्तार कार; पांच युवक गंभीर घायल
गोवर्धन से मंदिरों के दर्शन कर अपने घर लौट रहे कार सवार युवकों की कार अनियंत्रित होकर नाले के किनारे पर गिर गई। इससे घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। घटना में कार में सवार पांच युवक बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। थाना मगोर्रा के गांव नगला जंगली निवासी पवन पुत्र नानक चंद शनिवार को अपने दोस्त बछगांव निवासी अजयवीर सिंह, सोनू, रोहिताश व रिश्तेदार रवि के साथ गोवर्धन मंदिरों के दर्शन करने के लिए कार से गया था। देर रात करीब 11 बजे मंदिरों के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे, तभी गोवर्धन बाईपास स्थित नगला देविया मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और नाले के किनारे जा गिरी। घटना में कार सवार पांचों दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना में घायल रवि उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करता है। रवि कुछ दिन पूर्व छुट्टी लेकर अपने ननिहाल बछगांव घूमने के लिए आया हुआ था। घायल पवन के चाचा लाल सिंह ने बताया कि कार सवार सभी आपस मे दोस्त है। शनिवार को गोवर्धन मंदिरों के दर्शन करने के लिए गए थे। रात में लौटते समय कार अनियंत्रित होकर नाले के किनारे पर गिर गई। सभी दोस्त घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।