Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Brahma's city immersed in devotion to Lord Ram; grand Ram Barat procession taken out amidst chants of 'Jai Shri Ram'.
{"_id":"6aca787cef87be54ed0e343c","slug":"video-brahmas-city-immersed-in-devotion-to-lord-ram-grand-ram-barat-procession-taken-out-amidst-chants-of-jai-shri-ram-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चाैमुहां में जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य राम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चाैमुहां में जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य राम बरात
मथुरा के चौमुहां में शनिवार को भगवान श्रीराम के रंग में रंगी नजर आई। कस्बे में रामलीला महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीराम की भव्य रामबरात निकाली गई। रामबरात में सजे-धजे रथ पर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी विराजमान होकर माता सीता से विवाह करने के लिए निकले तो श्रद्धालुओं में उत्साह छा गया। जगह-जगह लोगों ने रामबरात का स्वागत किया और भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। रामबरात का शुभारंभ चौमुहां अड्डे से हुआ। बैंड-बाजों और धार्मिक उल्लास के बीच निकली रामबरात कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण पर निकली। बरात में सुमंत, भोले बाबा, शेरावाली माता, ब्रह्मा जी, भगवान विष्णु और भील सहित विभिन्न धार्मिक स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। इन झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, रामबरात में आगे-आगे चल रही काली ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। काली के करतब रामबरात में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। उन्हें देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटी रही। रामबरात के दौरान पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में नजर आया। श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए बरात के साथ चलते रहे। नगर भ्रमण के बाद रामबरात रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन ने कस्बे की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भारत मोहन भारद्वाज, लखन मेंबर, पिंकी सेठ, ज्वाला सिंह, अवधेश ठाकुर, छोटू दादा, कैलाश मेंबर, तिलकराम, सत्यनारायण सिंह, चंदन सिंह, गुड्डू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।