{"_id":"6a75f059562ea246d400217a","slug":"video-bjp-will-take-har-ghar-tiranga-campaign-to-booth-level-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हर घर तिरंगा अभियान को बूथ तक पहुंचाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हर घर तिरंगा अभियान को बूथ तक पहुंचाएगी भाजपा
मथुरा के कोसीकलां में भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अग्रसेन नगर में बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान को बूथ स्तर तक चलाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का जन आंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता हर घर तिरंगा पहुंचाकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाए। पांडेय ने बताया कि 10 से 12 अगस्त को व्यापक तिरंगा यात्राएं आयोजित होंगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलेगा। 13 से 15 अगस्त तक हर घर, प्रतिष्ठान और व्यापारिक संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान के दौरान युद्ध वीरों, शहीदों और देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर संगोष्ठियां, प्रदर्शनी और जनजागरण कार्यक्रम होंगे। समाज के प्रबुद्धजन, पूर्व सैनिक और महिला संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित सभी संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया।नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके गौरव के प्रति जागरूक करने तथा 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। बैठक में सभासद श्वेता जैन, विनय उपाध्याय, दीपक बडगुर्जर, नेम चंद गर्ग, अजय चौधरी, जवाहर सिंह रावत, सतीश वाल्मीकि, विजय शर्मा, लवली वर्मा, हरिओम भार्गव, लक्ष्मीनारायण आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।