Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Balram Nagari appeared immersed in the spirit of Radha; the 'Radha Rani Braj Yatra' received a grand welcome, with flowers showered upon it at various locations.
{"_id":"6af6e02ff2eea2f62f0c9646","slug":"video-balram-nagari-appeared-immersed-in-the-spirit-of-radha-the-radha-rani-braj-yatra-received-a-grand-welcome-with-flowers-showered-upon-it-at-various-locations-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राधामय नजर आई बलराम नगरी, जगह-जगह पुष्पवर्षा से राधा रानी ब्रज यात्रा का हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राधामय नजर आई बलराम नगरी, जगह-जगह पुष्पवर्षा से राधा रानी ब्रज यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
बलदेव। ब्रजभूमि के विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा के आशीर्वाद से राधा रानी ब्रज यात्रा के बलदेव पहुंचने पर नगर राधामय नजर आया। यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रज यात्रियों का माला, पटका व पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया। राधा नाम के जयकारों से गूंज उठा।
बलदेव पहुंचने पर भव्य स्वागत सम्मान किया। श्रद्धालु भक्ति में झूमते व नृत्य करते नजर आए। मंदिर में बाबा नृसिंह दास ने भगवान दाऊजी महाराज को रसिया सुनाए। राधाकांत शास्त्री ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा दाऊ दादा ब्रज के राजा हैं। ब्रज यात्रा में शामिल ब्रजदास, राधाकांत शास्त्री, शंकर बाबा, राधाकिशन पंडित, बाबा नृसिंह दास, नीलमणि बाबा, ब्रजशरण का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत-सत्कार करने वालों में अमित भारद्वाज, संजीव अग्रवाल, डा जगदीश पाठक, पीयूष भारद्वाज, बनवारी लाल गर्ग, सुरेश चंद अग्रवाल, मदन मोहन पाठक, कुलदीप पांडेय, ओमप्रकाश अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सोनू अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल थे । ब्रज यात्रा अगले पड़ाव चिंताहरण महादेव मंदिर की ओर प्रस्थान करने पर जगह-जगह भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।