{"_id":"6ae834813cfb67db5f09bd1a","slug":"video-an-eight-foot-python-appeared-near-yoddha-chowk-creating-panic-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: योद्धा चौक के पास निकला आठ फीट का अजगर, मचा हड़कंप।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: योद्धा चौक के पास निकला आठ फीट का अजगर, मचा हड़कंप।
मथुरा। भारतीय सेना की मथुरा छावनी में योद्धा चौक के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े आठ फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर फरह के पास यमुना किनारे जंगल में छोड़ दिया।
सेना के हवलदार आशीष कुमार ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम को अजगर एक पेड़ पर चढ़ता मिला। वन्यजीव रेस्क्यू टीम के पदम सिंह राजू ने सावधानीपूर्वक अजगर को पेड़ से उतारकर पकड़ लिया और बैग में रखकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
वन विभाग के दरोगा पदम् सिंह राजू के अनुसार, अजगर की लंबाई करीब 8.5 फीट और वजन लगभग 20 किलोग्राम था। छावनी के आबादी क्षेत्र में संभावित खतरे को देखते हुए उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।