Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
Suspicious death of a JCB operator in Mainpuri; family members create a ruckus at the post-mortem house, alleging murder.
{"_id":"6acc7076e9e126754c06dfca","slug":"video-suspicious-death-of-a-jcb-operator-in-mainpuri-family-members-create-a-ruckus-at-the-post-mortem-house-alleging-murder-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी में जेसीबी ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी में जेसीबी ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम नगला बल सिंह में रविवार रात जेसीबी ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन उससे पहले ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जा चुकी थी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया फोन पर सूचना देने पर पुलिसकर्मियों से कहा था कि जब तक हम मौके पर ना आ जाए शव को कहीं ना ले जाए। इसके बावजूद पुलिस शव लेकर पोस्मानम हाउस आ गई। परिजन युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अनुज नाम के एक व्यक्ति ने युवक को फोन कर मौके पर बुलाया था।
मृतक के चाचा किरंद पाल सिंह ने बताया कि उनका भतीजा मंगल सिंह पुत्र राजवीर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी कपूरपुर थाना दन्नाहार को रात को अनुज नाम के एक व्यक्ति ने जेसीबी चलाने के लिए बुलाया था। सुबह सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। जब तक हम मौके पर पहुंचते उससे पहले ही पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भतीजे की हत्या की गई है। पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। और पूरे मामले को छिपाने में लगी हुई है।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे थाना एलाऊ प्रभारी अवनीश त्यागी ने परिजन को समझने की कोशिश की लेकिन लगातार हंगामा बढ़ता चला गया। पुलिस से काफी बहस हुई। मामले को बढ़ता देख कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और परिजनों को समझने का प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।