फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Emphasis on making Mediation Campaign 3.0 a success

Mainpuri News: मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाने पर जोर

Tue, 13 Oct 2026 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making Mediation Campaign 3.0 a success
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नूतन चौहान की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मध्यस्थों के साथ सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मध्यस्थता अभियान 3.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार और सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। उन्होंने सभी मध्यस्थों को निर्देशित किया कि वे आपसी सहमति से वादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए प्रभावी प्रयास करें। कहा कि मध्यस्थता विवादों के समाधान का एक अत्यंत सरल, प्रभावी और सौहार्दपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से अपने मामलों का निपटारा कर सकते हैं। मध्यस्थता प्रणाली अपनाने से न केवल न्यायालयों में लंबित वादों की संख्या में कमी आती है बल्कि पक्षकारों के बहुमूल्य समय और धन की भी बचत होती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed