फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Negligence during childbirth at CHC: Deputy CMO records statements.

Mainpuri News: सीएचसी प्रसव लापरवाही, डिप्टी सीएमओ ने लिए बयान

Tue, 13 Oct 2026 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Negligence during childbirth at CHC: Deputy CMO records statements.
मैनपुरी। कुरावली सीएचसी पर छह अक्तूबर की रात एक गर्भवती महिला को प्रसव कराने के बजाय बाहर निकाल दिया गया था। महिला के परिजन ने स्टाफ नर्स पर धमकाने और प्रसव के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ सोमवार को जांच करने पीड़िता के घर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़िता के परिजन के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

मामले में पीड़िता की मां ने जिलाधिकारी से शिकायत की। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की थी। घटना से संबंधित एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी तेजी से प्रसारित हो गया। जानकारी सामने आने के बाद सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ को जांच के निर्देश दिए। उन्हें तीन दिन के भीतर इस पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। डिप्टी सीएमओ सुरेंद्र कुमार कुरावली पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पीड़िता और उसके परिजन के बयान दर्ज किए। इसके बाद वे सीएचसी गए। वहां उन्होंने स्टाफ नर्स से भी इस पूरे मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed