{"_id":"6acd2cd17973b51f1f003e07","slug":"health-facilities-should-undergo-regular-inspections-and-patients-should-receive-proper-amenities-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-168672-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हो नियमित निरीक्षण, मरीजों को मिले सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हो नियमित निरीक्षण, मरीजों को मिले सुविधा
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने अपर और उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश दिए।
सीडीओ ने आंबेडकर भवन में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और जांच सुविधा सुनिश्चित करने को कहा। अनधिकृत पैथोलॉजी सेंटर और झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि माह सितंबर में 17 अवैध पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस जारी हुआ। इनमें से दो के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। एंबुलेंस 108 और 102 के प्रतिक्रिया समय पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
वित्तीय वर्ष में 39647 बच्चों का हुआ परीक्षण
चालू वित्तीय वर्ष में 258 विद्यालयों के 18,872 और 246 आंगनबाड़ी केंद्रों के 20,775 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण में चार बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मिलीं, जिन्हें उच्च केंद्र में उपचार प्रदान किया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी को चिह्नित रोगियों की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए गए।