मैनपुरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन को सुविधाओं से लैस करने के लिए कराए गए निर्माण कार्य के बीच ही अव्यवस्थाएं सामने आने लगी हैं। स्टेशन पर बाथरूम और प्याऊ में लगी टोंटियां गायब हैं, तो कूड़ा डालने के लिए रखे गए डस्टबिन भी टूटे पड़े हैं। कहीं, डस्टबिन के नाम पर केवल खाली डिब्बे रखे हैं, तो कहीं टूटी बाल्टियों से काम चलाया जा रहा है। बाथरूम में शराब की खाली बोतले पड़ी हुई हैं। इस स्थिति ने रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा और रख-रखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य कराया गया है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन परिसर में अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, शौंचालय, पार्किंग एरिया सहित विभिन्न निर्माण और सुधार कार्य किए गए हैं। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन इससे पहले ही कराए गए कार्याें का रखरखाव न होने और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण लाखों रुपये का सामान कबाड़ हो रहा है।
बाथरूम और प्याऊ में टोंटियां गायब
स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए बाथरूम और प्याऊ में लगी हजारों रुपये की टोंटियां चोरी हो गई हैं। सिस्टन में लगे पाइप टूटे हुए हैं। वाशबेसिन भी टूट चुके हैं। इससे इन स्थानों पर पानी के इस्तेमाल में परेशानी हो सकती है। यात्रियों के लिए जरूरी इन सुविधाओं का निर्माण होने के बावजूद उनका सही तरीके से उपयोग नहीं हो पाना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं, स्टेशन परिसर में सफाई बनाए रखने के लिए रखे गए डस्टबिन भी क्षतिग्रस्त हालत में हैं।
बाथरूम में मिली शराब की खाली बोतलें
रेलवे की ओर से स्टेशन पर हमेशा निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जाते हैं, लेकिन स्टेशन पर बनाए गए बाथरूमों में गंदगी के साथ ही शराब की बोतलें भी पड़ी रहती हैं। जिससे स्टेशन पर तैनात जीआरपी और अन्य कर्मचारियों की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्टेशन पर टोंटियां और डस्टबिन गायब होने की जानकारी मिली है। डस्टबिन भी बदलवाए जाएंगे। रेलवे की संपत्ति को सुरक्षित रखने में लोगों से सहयोग भी जरूरी है।
- एचएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।