{"_id":"6af6be37f5a32e94920d1d7b","slug":"video-family-members-outraged-over-devs-death-block-agra-bypass-road-with-his-body-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: देव की मौत पर भड़के परिजन, शव रखकर आगरा बाईपास रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: देव की मौत पर भड़के परिजन, शव रखकर आगरा बाईपास रोड पर लगाया जाम
मैनपुरी। आगरा बाईपास रोड स्थित दीप गंगा मैरिज होम में 10 वर्षीय देव की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर आगरा बाईपास रोड पर जाम लगा दिया। परिजन मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक देव की बहन नेहा ने आरोप लगाया कि मैरिज होम का कमरा खाली कराने के लिए उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। इसी वजह से उनके भाई को जानबूझकर करंट लगाकर मारा गया है। नेहा ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले प्रकाश राठौर पर भी आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।