{"_id":"695f6c62356369e5510eba06","slug":"video-car-carrying-family-for-medical-treatment-overturns-three-injured-2026-01-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार गड्ढे में पलटी...लापरवाह ट्रक चालक की वजह से हुआ हादसा, पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार गड्ढे में पलटी...लापरवाह ट्रक चालक की वजह से हुआ हादसा, पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया
मैनपुरी-किशनी मार्ग पर गांव मुकुटपुर के समीप फौजी ढाबा के सामने आगे चल रहे ट्र्क चालक के द्वारा ट्रक को आचानक पूरे मार्ग पर लहराने के चलते ईको कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरकर पलट गई। कार के पलटने से कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया है।
बृहस्पतिवार को एलाऊ थाना क्षेत्र के रतनपुर बरा निवासी चालक आशीष कुमार पुत्र सतेंद्र कुमार अपनी ईको कार से अपनी दादी महरानी पत्नी दुर्जन सिंह को परिवार सहित दवा दिलाने इटावा जनपद के उमरैन जा रहा था।थाना क्षेत्र के मैनपुरी मार्ग पर फौजी ढाबा के सामने अचानक आगे चल रहे चालक ने ट्र्क को पूरे मार्ग पर लहरा दिया।जिससे पीछे से ट्रक को ओवरटेक कर रही रही ईको कार अनियंत्रित होकर किनारे गड्ढे में जा गिरी जिसमे तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया। घायल महरानी,नौरतन सिंह दुर्जन सिंह को सीएचसी पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अब पुलिस लापरवाह ट्रक व उसके चालक को तलाशने में लग गयी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।