{"_id":"6aad049b9b4d1835970c9bb2","slug":"video-500-bighas-of-paddy-crop-submerged-in-karhal-farmers-protest-over-poor-drainage-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जल निकासी नहीं हुई तो 500 बीघा धान की फसल डूबी, किसानों का फूटा गुस्सा; किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जल निकासी नहीं हुई तो 500 बीघा धान की फसल डूबी, किसानों का फूटा गुस्सा; किया प्रदर्शन
करहल। साज हाजीपुर से निकलने वाला नाला नगला मांझ, नगला पूठ और बमटापुर गांवों के खेतों के पास से होकर सुनूपुर सेंगर नदी में गिरता है। लंबे समय से नाले की सफाई न होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नाला ओवरफ्लो हो गया है। इससे करीब 500 बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है। खेतों में लगातार पानी भरा रहने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है।
नगला मांझ निवासी शशांक मिश्रा ने बताया कि समस्या को लेकर ग्रामीण पूर्व में भी शिकायत कर चुके हैं। शिकायत के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तत्काल पानी निकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। सिंचाई विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी विभाग से कुलावा बनवाने की बात कही गई है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार पीडब्ल्यूडी की ओर से कुलावा डालने में करीब तीन माह का समय लगने की बात कही गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।