{"_id":"68af35402476289d05050501","slug":"video-50-thousand-rupees-looted-from-businessman-in-day-near-police-chowki-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बदमाशों के हाैसले बुलंद...पुलिस चाैकी के पास दिनदहाड़े व्यापारी से 50 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बदमाशों के हाैसले बुलंद...पुलिस चाैकी के पास दिनदहाड़े व्यापारी से 50 हजार की लूट
मैनपुरी के कुरावली में दिनदहाड़े व्यापारी से 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात सुबह 11 बजे कृषि मंडी चौकी गेट के पास महज 10 कदम की दूरी पर हुई। इसके बाद व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। पीड़ित व्यापारी अनिल यादव निवासी महादेवा ने बताया कि वह आर्यन ट्रेडर्स से 50 हजार रुपये लेकर अपनी दुकान जा रहे थे। मंडी चौकी के गेट पर पहुंचे काली बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कॉलर पकड़कर जेब से नगदी छीनकर फरार हो गए। लूट की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओ सच्चिदानंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।व्यापारी राजू वर्मा ने कहा, ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। व्यापारी मनोज गुप्ता ने कहा अगर ऐसी ही सुरक्षा व्यवस्था रही तो व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापारियों ने बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।