{"_id":"6ad31050ae474538be0d1810","slug":"video-18-month-old-child-killed-after-being-hit-by-a-speeding-car-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार कार की टक्कर से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार कार की टक्कर से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत
कुसमरा। क्षेत्र के सकरा गांव में शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सकरा गांव निवासी जितेंद्र का डेढ़ वर्षीय बेटा उदित शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक स्विफ्ट डिजायर कार लेकर तेज रफ्तार से वहां से निकला। कार की चपेट में आने से उदित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि उदित के पिता जितेंद्र नोएडा में रहकर निजी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे थे। उदित का बड़ा भाई रुद्र करीब तीन वर्ष का है। छोटे भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम की मौत के बाद बड़ा भाई भी परेशान नजर आया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।