{"_id":"69a7043bc666a470ac0a7271","slug":"video-bundelas-performed-the-gorakhgiri-parikrama-with-reverence-devotion-and-chanting-of-rams-name-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: बुंदेलों ने श्रद्धा, भक्ति व रामधुन के साथ लगाई गोरखगिरि परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: बुंदेलों ने श्रद्धा, भक्ति व रामधुन के साथ लगाई गोरखगिरि परिक्रमा
फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के तत्वावधान में बुंदेलों ने मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और रामधुन के साथ ऐतिहासिक गोरखगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई। इसके बाद भजन-कीर्तन, सत्संग व फाग गायन का आयोजन हुआ। पर्वत के महत्व पर ईसुरी की चौकड़िया फाग की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया।
शिवतांडव मंदिर से शुरू हुई परिक्रमा यात्रा पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, संत कबीर आश्रम, हाजी फिरोजशाह की दरगाह, संकरे संन्यासी, काली माता, छोटी चंद्रिका मंदिर होते हुए गुजरी। इस दौरान पं. हरीशंकर नायक ने गोरखगिरि की प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन किया। इस दौरान बुंदेलों ने मंदिर परिसर में ओम नम: शिवाय का जाप किया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर मुन्नालाल धुरिया, पवन चौरसिया, राकेश, परशुराम अनुरागी, चंद्रभान श्रीवास, बहादुर, साध्वी सुनीता, पं. अवधेश तिवारी, अजीत, विनोद सोनी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।