{"_id":"6aa66902efc68c4e43093aa4","slug":"video-lalitpur-33167-cases-resolved-at-the-national-lok-adalat-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 33,167 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 33,167 वादों का निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह प्रथम ने किया। इस अवसर पर सुलह समझौते के आधार पर कुल 33,167 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें 11,57,32,884 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित हुई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत की देखरेख में आयोजित राष्ट्रीय लोकअदालत में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नंद प्रताप ओझा की अदालत ने 32 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी राकेश वर्मा ने 32 मोटर दुर्घटना वाद निपटाए। उन्होंने 79,15,000 रुपये का प्रतिकर भी दिलाया। स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष सरिता वाधवानी ने एक वाद का निस्तारण किया। एडीजे (डकैती) सुनील सिंह ने दो वाद निपटाकर एक हजार रुपये की राशि तय की। अपर सिविल जज विकास कुमार द्वितीय ने 9 वाद निस्तारित कर 4,000 रुपये की समझौता राशि निर्धारित की। अपर जिला जज नीरज कुमार महाजन ने 108 वादों का निस्तारण किया। सीजेएम मयंक जायसवाल ने 2,335 वाद निपटाकर 3,47,000 रुपये की समझौता राशि तय की। सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि शंकर गुप्ता ने पंद्रह वादों का निस्तारण किया।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवीन कुमार प्रथम ने 290 वाद निस्तारित किए। उन्होंने 36,490 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। सिविल जज एफटीसी अदिति जैन ने 50 वाद निपटाकर 33,93,600 रुपये तय किए। सिविल जज श्वेता यादव-2 ने 46 वादों का निस्तारण किया। इन वादों में 25,89,260 रुपये की समझौता धनराशि निर्धारित हुई। सिविल जज राखी भदौरिया ने 122 वाद निस्तारित कर 3,71,130 रुपये तय किए। सिविल जज शिल्पी सिंह ने 235 वादों का निपटारा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।